Thursday, February 26, 2026
Homeकरौलीजिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित।

मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/करौली/ राजस्थान।

करौली । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण करौली की सचिव ममता चौधरी के निर्देशानुसार रामनगर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को अधिकार मित्र राधारमण सारस्वत व एडवोकिट रामरजीत कुशवाह ने नालसा और रालसा की विभिन्न योजनाओं, राष्ट्रीय लोक अदालत, पीडित प्रतिकर योजना, बाल विवाह, बाल अपराध, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं, टोल फ्री नंबर 1098, 1090 15100, निशुल्क विधिक सहायता कार्यक्रम आदि की जानकारी दी। वहीं साइबर अपराध पोक्स एक्ट बाल श्रम, बाल अधिकार, गुड टच, बैड टच आदि के बारे में भी जानकारी दी। इसके साथ ही न्याय आपके द्वार अभियान के उद्देश्य व लाभों के बारे में भी लोगों को अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने में विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नियुक्त पैरा लीगल वॉलंटियर्स सक्रिय सरूप से सहयोग कर रहे हैं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments