Thursday, February 26, 2026
Homeकरौलीजिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न, आमजन को केन्द्र...

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न, आमजन को केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करें – सांसद।

मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी करौली/राजस्थान।

करौली, 22 जनवरी को करौली-धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव ने अधिकारी एवं कर्मचारी आमजन को कहा कि आमजन व ग्रामीणों को पात्रता के अनुसार केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं से अधिक से अधिक लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। सांसद गुरूवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अन्तर्गत पूर्व में स्वीकृत कार्यों के तहत जिन कार्यों के एस्टीमेट एवं भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता में संशोधन की जरूरत है के संबंध में संशोधित प्रस्ताव सक्षम स्तर को भिजवाने के लिए सानिवि के अधीक्षण अभियन्ता को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान कियेे। उन्होंने अधुरे पडे़ं सडक एवं विकास कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक समय पर पूर्ण करने के भी निर्देश दिये। बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी के अभियन्ता को आदेशित किया कि जिले में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों को समय पर पूर्ण करने साथ ही जिले में संचालित जेजेएम के कार्यों को गति देने व उनकी गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए अधीक्षण अभियन्ता को कहा। सांसद ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत लाभार्थियों को नियमानुसार लाभान्वित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया, इसके अलावा बकाया किश्तों का भुगतान करने के लिए भी कहा। बैठक में सांसद ने बिजली व्यवस्था सुधारने, लंबित विद्युत कनेक्शन एवं ट्रांसफार्मरों के लंबित आवेदनों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिशाषी अभियन्ता को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने मुद्रा लोन, अटल पेंशन, पीएम जीवन सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना की भी समीक्षा कर प्रगति का ब्यौरा अग्रणी बैंक प्रबंधक से प्राप्त किया। टोडाभीम विधायक घनश्याम महर के द्वारा क्षेत्र में सडक के अधुरे कार्यों को पूर्ण करने एवं अन्य विकास कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये। बैठक के दौरान जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने केन्द्र व राज्य की कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने एवं शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिये जिले के समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए आश्वासन दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवचरण मीणा, एसीईओं जिला परिषद लाखन सिंह, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक धर्म सिंह मीना, दिशा समिति के सदस्य रामचरण जाटव खुरसटपुरिया सहित पेयजल, शिक्षा, सडक सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments