Thursday, February 26, 2026
Homeकरौलीजिला कलेक्टर ने किया ग्राम उत्थान शिविर का निरीक्षण,अधिकारी एवं कर्मचारियो को...

जिला कलेक्टर ने किया ग्राम उत्थान शिविर का निरीक्षण,अधिकारी एवं कर्मचारियो को आमजन की समस्याओं का समाधान करने के दिए निर्देश।

मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/करौली/ राजस्थान।

करौली, 23 जनवरी। जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना ने शुक्रवार को तहसील करौली में ग्राम पंचायत खुबनगर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में चल रहे ग्राम उत्थान शिविर का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होने अधिकारी एवं कर्मचारियों से कहा कि शिविरों के दौरान आमजन को अधिक से अधिक लाभान्वित करवाना सुुनिश्चित करें।जिला कलक्टर निरीक्षण के दौरान शिविर में आमजन को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान ग्रामीण एवं आमजन के कृषि हेतु बाड़बंदी, डिग्गी एवं फार्म पॉण्ड निर्माण से संबंधित स्वीकृतियाँ, ड्रिप व स्प्रिंकलर सिंचाई, पाइपलाइन एवं जल संसाधन कार्य, किसान क्रेडिट कार्ड, सहकारी ऋण एवं कृषि उपकरणों हेतु आवेदन, पशुओं का बीमा, टीकाकरण एवं रोग नियंत्रण सेवाएँ, स्वयं सहायता समूहों एवं महिला सशक्तिकरण योजनाओं से जोड़ना, युवा स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित सेवाओं का निस्तारण आदि कार्य किये जायेंगे। इस अवसर पर उन्होंने जिले के किसानों से अपील कि की अधिक से अधिक किसान इन शिविरों में भाग लेकर लाभांवित हों और अभियान को सफल बनाएं। जिला कलक्टर ने इस दौरान पात्र लाभार्थियो को भी विभिन्न योजनाओं सेे लाभान्वित किया इस अवसर पर संबिधत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments