मुकनायक/एम एस गौतम*सिरोही/ राजस्थान।
जागरूक वेलफेयर सोसाइटी के भामाशाह सुरेन्द्र परमार द्वारा राजकीय जनजातीय आवासीय विद्यालय नौवी में बालिकाओं को 50 जूते भेट करके सेवा का अनुकरणीय उदाहरण पेश किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसाइटी अध्यक्ष महेन्द्र परमार ने की । इस अवसर पर भामाशाह सुरेंद्र परमार ने बालिका शिक्षा पर बाते बताई तथा माता सावित्री बाई फुले द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्य के बारे में बालिकाओं को जानकारी दी ।। दीपक गोयल ने भी शिक्षा के माध्यम से एक स्त्री दो परिवारों को रोशन करने जैसे उच्च विचारों से बालिकाओं को अवगत कराए। वही नरेश सांखला ने भी फूले दंपती द्वारा शिक्षा के लिए किए गए कार्य को विस्तार से बताने का कार्य किया। इस मौके पर छात्रावास अधीक्षक रेनू कुमारी ,अध्यापक कृष्ण कुमार ,ललित राठौड़ ,दीपक गोयल ,नरेश सांखला ,भामाशाह सुरेंद्र परमार आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

