Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedजमनीपाली में GSS की विचार गोष्ठी सम्पन्न

जमनीपाली में GSS की विचार गोष्ठी सम्पन्न

जमनीपाली में GSS की विचार गोष्ठी सम्पन्न

मूकनायक/अजय अनंत

कोरब छत्तीसगढ़

गुरुघासीदास सेवादार संघ (GSS) के तत्वावधान में राजीव नगर, जमनीपाली (कोरबा) में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समसामयिक सामाजिक-राजनीतिक विषयों पर विचार-विमर्श करना तथा संविधान में निहित मूल्यों पर चर्चा करना रहा।
विचार गोष्ठी का विषय “हिन्दू राष्ट्र की अवधारणा और लोकतांत्रिक-संवैधानिक अधिकार” रखा गया। वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत का संविधान लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और समान अधिकारों की रक्षा करता है तथा सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक और राजनीतिक स्वतंत्रता प्रदान करता है।
चर्चा के दौरान वक्ताओं ने राष्ट्रीय संसाधनों, सामाजिक समरसता, लोकतांत्रिक संस्थाओं की भूमिका और नागरिक अधिकारों जैसे विषयों पर अपने-अपने दृष्टिकोण रखे। उन्होंने कहा कि किसी भी विचारधारा या नीति का मूल्यांकन संविधान के मूल सिद्धांतों के अनुरूप होना चाहिए।
मुख्य वक्ता एवं विषय प्रवर्तक GSS प्रमुख श्री लखन सुबोध (बिलासपुर) ने संविधान की भूमिका और सामाजिक न्याय के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता मजदूर-किसान नेता दीपक साहू (कोरबा) ने की। संचालन अजय अनंत ने किया।
विशिष्ट वक्ताओं में प्रवीण पालिया, योगेश कुमार साहू, एम.डी. सतनाम, सुशील कुमार अनंत, जनाब वाहिद सिद्दीकी, वीरेन्द्र भारद्वाज, श्री एच.एल. बौद्ध, अजीत सोनवानी तथा सुश्री खुमालता साहू शामिल रहे। सभी वक्ताओं ने आपसी सम्मान, संवाद और संवैधानिक मूल्यों के पालन पर बल दिया।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा नेता मनहरण यादव के पारिवारिक शोक के कारण उनकी अनुपस्थिति पर शोक संवेदना व्यक्त की गई।
आयोजन मंडल में दुलार रात्रे, सुश्री रमा मरावी, सुश्री परमेश्वरी प्रजापति, सुश्री कमला कमलेश, राजेश अंचल सहित स्थानीय नागरिकों का सहयोग रहा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
अंत में GSS कोरबा की ओर से कलीराम घृतलहरे ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के संवादात्मक कार्यक्रम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments