
मूकनायक राजस्थान बूंदी
जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा
चूरू – राजस्थान कैडर के तेजतर्रार पुलिस अधिकारी जय यादव के करियर में आज एक नया और गौरवशाली अध्याय जुड़ गया है। भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 2012 बैच के अधिकारी जय यादव को SP (पुलिस अधीक्षक) से प्रमोट कर DIG (उपमहानिरीक्षक) बनाया गया है।
मां ने पहनाए स्टार, छलक आईं खुशियां
इस पदोन्नति का सबसे भावुक दृश्य तब देखने को मिला जब जय यादव की माताजी, श्रीमती चंद्रकांता, स्वयं ऑफिस पहुंचीं। उन्होंने अपने हाथों से बेटे की वर्दी पर ‘DIG के स्टार’ लगाए।
संस्कारों की मिसाल: वर्दी पर गौरव के सितारे सजते ही, DIG जय यादव ने झुककर अपनी मां के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया।
कर्तव्य और ममता: ऑफिस में मौजूद पुलिसकर्मी और स्टाफ इस भावुक पल के साक्षी बने। मां की आंखों में बेटे की कामयाबी की चमक और गर्व साफ नजर आ रहा था।

