Thursday, February 26, 2026
Homeकरौलीगिरदावर सर्किलों पर ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन, आमजन को किया लाभान्वित।

गिरदावर सर्किलों पर ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन, आमजन को किया लाभान्वित।

मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/ करौली/राजस्थान।

करौली, 24 जनवरी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत शनिवार को तहसील करौली में कैलादेवी (राजीव गांधी सेवा केन्द्र), ग्राम लोहरा, गैरई, अतेवा में, तहसील मासलपुर में मासलपुर (राजीव गांधी सेवा केन्द्र), ग्राम रूंधपुरा, पिपरानी, खुडा में, तहसील हिंडौन में महुइब्राहिमपुर (अटल सेवा केन्द्र), ग्राम महुखास, घौसला, रेवई, बांजनाकलां पर, तहसील सपोटरा में डिकोली कलां के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर, तहसील नादौती में गढमोरा राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर, तहसील टोडाभीम में नांगल शेरपुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर, तहसील मंडरायल में लांगरा के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान बडी संख्या में आमजन व ग्रामीणों को केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कर राहत प्रदान की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने केन्द्र व राज्य सरकार के साथ जिला प्रशासन का भी धन्यावाद ज्ञापित किया। इस दौरान जिला स्तरीय एवं उपखंड स्तरीय अधिकारियों ने कैंपों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments