Thursday, February 26, 2026
Homeमध्यप्रदेशगणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के दौरान डॉ. अंबेडकर का छायाचित्र अनिवार्य करने...

गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के दौरान डॉ. अंबेडकर का छायाचित्र अनिवार्य करने की उठी मांग,भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

मूकनायक/आकाश घरडें
बालाघाट।मध्यप्रदेश

भीम आर्मी भारत एकता मिशन, बालाघाट द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के समय सभी शासकीय एवं निजी संस्थानों में भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर का छायाचित्र अनिवार्य रूप से लगाए जाने की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि जिले की कई सरकारी व गैर-सरकारी संस्थाओं में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के दौरान संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर का छायाचित्र नहीं लगाया जाता, जो संविधान और उसके निर्माता के प्रति असम्मान दर्शाता है।
ज्ञापन में कहा गया कि 15 अगस्त 1947 को देश आज़ाद हुआ, लेकिन भारतीय नागरिकों को वास्तविक अधिकार 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के बाद प्राप्त हुए। डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर ने देश को विश्व का सबसे सशक्त और लोकतांत्रिक संविधान दिया, इसलिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर उनका छायाचित्र लगाना अनिवार्य किया जाना चाहिए।
संगठन ने जिला प्रशासन से मांग की कि 26 जनवरी को जिले की सभी शासकीय, अर्धशासकीय, निजी संस्थाओं एवं शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण के समय डॉ. अंबेडकर का छायाचित्र अनिवार्य रूप से लगाया जाए, इसके लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
इस दौरान भीम आर्मी भारत एकता मिशन बालाघाट के जिला उपाध्यक्ष संतोष गेडाम, तहसील अध्यक्ष सौरभ सहारे, अभिषेक मेश्रराम, अनामिका मेश्रराम, आशा पटले, दीपा मेश्रराम, राहुल बंशकार, अंजली फुलमारे, दीक्षा मेश्रराम, रितिक बंशकार, प्रेझल मेश्रराम, अनिल खोंगाडे, निहाल मालवी सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments