

मूकनायक |सत्यशील गोंडाने
बालाघाट
सामूहिक विवाह समारोह भव्यता के साथ संपन्न, एससी-एसटी-ओबीसी समाज के नवदंपतियों को मिला शासन का सहयोग
खैरलांजी।
मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत खैरलांजी परिसर में भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में 200 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार, पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं सामाजिक मर्यादाओं के साथ मंगल परिणय सूत्र में बंधे।
कार्यक्रम में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के वर-वधुओं ने अपने-अपने धर्म व परंपरा अनुसार विवाह संस्कार संपन्न किए। पूरे आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहाँ विवाह के साक्षी बनने बड़ी संख्या में परिजन एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सामाजिक समरसता, समानता एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक सशक्त सहारा है। योजना के माध्यम से बेटियों के सम्मान और सुरक्षित भविष्य की दिशा में शासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान शासन द्वारा निर्धारित विवाह सहायता सामग्री एवं आर्थिक सहयोग भी नवदंपतियों को प्रदान किया गया। विवाह आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
आयोजन की सफलता में जनपद पंचायत, प्रशासनिक अमला, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

