Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानक्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले जयंती व पोष पूर्णिमा श्रद्धा व उत्साह से...

क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले जयंती व पोष पूर्णिमा श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया।

मूकनायक न्यूज/ दिलीप कुमार/सिरोही(राजस्थान)

अहमदाबाद (गुजरात): 3 जनवरी 2026, शनिवार को भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले जी के 195वें जन्मदिवस एवं पोष पूर्णिमा के पावन अवसर पर बोधिसत्व बुद्ध विहार, चांदखेड़ा, अहमदाबाद में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10 बजे किया गया। कार्यक्रम का संचालन जुगीलाल (महासचिव) एवं विजय सोमकुवर (संगठन सचिव) ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता टी.आर. भास्कर (अध्यक्ष) ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उदयसिंह, सेवानिवृत्त मुख्य महाप्रबंधक, ओ.एन.जी.सी. उपस्थित रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में सामूहिक रूप से बुद्ध वंदना एवं त्रिरत्न वंदना का पाठ किया गया। उपस्थित सभी गणमान्यजनों एवं श्रद्धालुओं ने माता सावित्रीबाई फुले जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर नरेश कुमार चांहदे ने पोष पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला। वंदना सिंहल ने माता सावित्रीबाई फुले जी पर आधारित एक भावपूर्ण कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम में मंदाकिनी चांहदे, आशा सुमन जुगीलाल, मोद प्रभा सिंह , पुष्पाबेन सोमकुवर, के.सी. सागर (उपाध्यक्ष) एवं आर.आर. वाघेला ने माता सावित्रीबाई फुले जी के जीवन संघर्ष एवं भीमा कोरेगांव विजय स्तंभ के ऐतिहासिक महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।आज का दिन के.सी. सागर के जन्मदिवस के रूप में भी मनाया गया। समिति द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर उन्होंने सभी उपस्थितजनों को चॉकलेट एवं खीर का वितरण किया। रामखिलाड़ी के. निमेश के द्वारा सभी के लिए चाय व नाश्ते की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में बच्चों की उपस्थिति सराहनीय रही। बोधिसत्व बुद्ध विहार की ओर से सभी को नववर्ष कैलेंडर भेंट किए गए।इस अवसर पर रमेशचंद्र एम. परमार ने बुद्ध विहार के लिए ₹3000/- का चेक भेंट कर सहयोग प्रदान किया। अंत में बोधिसत्व बुद्ध विहार के अध्यक्ष टी.आर. भास्कर ने सभी आगंतुकों, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। मंगल मैत्री एवं धम्म पालन गाथा के सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments