Thursday, February 26, 2026
Homeकरौलीकरौली में घना कोहरा विजिबिलिटी 30 मीटर से कमः वाहन ड्रइवरों को...

करौली में घना कोहरा विजिबिलिटी 30 मीटर से कमः वाहन ड्रइवरों को परेशानी जनजीवन प्रभावित।

मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/करौली/ राजस्थान।

करौली में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे जन जीवन प्रभावित हुआ। तड़के से छाए कोहरे के कारण विजिबिलिटी 30 मीटर से भी कम हो गई। सड़कों पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और वे हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलते दिखे।घने कोहरे के कारण शहर के बीच से गुजरने वाले एनएच-23 समेत अन्य प्रमुख मागों पर यातायात प्रभावित हुआ। कई स्थानों पर वाहन धीमी गति से चलते रहे, जबकि कुछ चालकों ने सुरक्षा कारणों से यात्रा टाल दी। सुबह काम पर जाने वाले कर्मचारियों और स्कूल कॉलेज के छात्रों को भी आवा जाही में कठिनाई हुई, जिससे उनकी दिनचय्या प्रभावित हुई। कोहरे के साथ बढ़ी ठंड ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। सुबह की ठिठुरन से बचने के लिए लोग अलाव तापते और गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। बाजारों और चौराहों पर चाय की दुकानों पर भीड़ देखी गई, जहां लोग गर्म पेय पदारथों का सेवन कर ठंड से राहत पा रहे थे।मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में भी सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभवना है। प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और फॉग लाइट का उपयोग करने की अपील की है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments