*मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/ करौली/राजस्थान
करौली: जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने जिले भर में शीत लहर के चलते हुए कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 8 व 9 जनवरी का अवकाश किया घोषित।जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण नीलाभ सक्सेना ने जिले मे चल रही शीतलहर को देखते हुये आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के अध्याय 04 की धारा 30 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए करौली जिले में संचालित कक्षा 01 से कक्षा 08 तक के समस्त सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यर्थियों का 08 व 9 जनवरी 2026 का अवकाश घोषित किया है|यह अवकाश केवल कक्षा एक से 08 तक के विद्यर्थियों के लिए लागू रहेगा। विद्यालय स्टॉफ यथावत कार्य करता रहेगा। उन्होंने जिले के समस्त सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों के संस्था प्रधानों को निर्देशित किया है कि वे इस आदेश की अक्षरशःपालना सुनिश्चित करें। यदि कोई भी संस्था प्रधान उक्त अवधि में विद्यालय / कक्षा संचालित करता पाया जाताहै, तो उसके विरुद्व आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 में विहित प्रावधानों के तहत् कायवाही अमल में लाई जावेगी ।कक्षा 09 से 12वीं तक के विद्यर्थियों को प्रातः 10:00 बजे केपश्चात् ही विद्यालय मं बुलाया जावे।

