मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/ करौली/राजस्थान।
करौली ज़िला जेल की सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच के लिए प्रशासन और पुलिस की एक संयुक्त टीम ने शनिवार को करौली जेल का औचक निरीक्षण किया। पुलिस उप आधीक्षक करौली के नेतृत्व में यह निरीक्षण किया गया। टीम में एसडीएम करौली प्रेमराज मीणा थाना धिकारी करौली, थानाधिकारी सदर करौली,थानाधिकारी लांगरा, आरपीएस उदय सिंह और सदर करौली पुलिस जाब्ता शामिल थे।निरीक्षण के दौरान जेल की बैरकों और भोजनशला की गहन जांच की गई। जेल में कुल 177 बंदी पाए गए, जिनकी नियमानुसार तलाशी ली गई।जांच में किसी भी प्रकार की निषिद्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। अधिकारियों ने जेल की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

