Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedआवश्यक मरम्मत कार्य हेतु जयरामनगर समपार फाटक बंद रहेगी |

आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु जयरामनगर समपार फाटक बंद रहेगी |

आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु जयरामनगर समपार फाटक बंद रहेगी |

बिलासपुर :- 17 जनवरी 2026

   रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत जयरामनगर स्टेशन यार्ड किमी 704/01-703/29 में स्थित मानव सहित समपार संख्या-360 जयरामनगर फाटक को दिनांक 18 जनवरी 2026 सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।
  उक्त समपार पर मरम्मत कार्य के दौरान सड़क यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग परसदा फाटक तथा पाराघाट एवं जूठी सीमित ऊंचाई सबवे (एलएचएस) से उपलब्ध है । सड़क मरम्मत कार्य पूर्ण होने बाद के आमजनों को बेहतर सड़क आवागमन की सुविधा मिलेगी । 
  रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments