Thursday, February 26, 2026
Homeबालाघाटअनुभूति कार्यक्रम में बच्चों ने जाना प्रकृति संरक्षण का महत्व

अनुभूति कार्यक्रम में बच्चों ने जाना प्रकृति संरक्षण का महत्व

मूकनायक/आकाश घरडें
बालाघाट/मध्यप्रदेश

सोनगुड्डा (साहूर नाला) — वन परिक्षेत्र दक्षिण उकवा (सामान्य) अंतर्गत सोनगुड्डा, साहूर नाला क्षेत्र में मध्य प्रदेश इको पर्यटन विकास बोर्ड एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अनुभूति कार्यक्रम 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम 24 जनवरी को आयोजित हुआ, जिसमें लातरी, जल्दा, बिठली तथा हर्रानाला ग्रामों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों को नाश्ता कराकर की गई, इसके पश्चात उन्हें नेचर ट्रेल के माध्यम से जंगल भ्रमण कराया गया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने बच्चों को वन विभाग के कार्य, पर्यावरण शिक्षा, विभिन्न वृक्ष प्रजातियों, जैव विविधता तथा वन संरक्षण के महत्व की जानकारी दी।
भ्रमण उपरांत बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं के बाद प्रतिभागी बच्चों को भोजन कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। बच्चों ने नृत्य एवं गीतों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विशेष रूप से “झूमी झूमी” गीत पर प्रस्तुत नृत्य ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
दक्षिण उकवा परिक्षेत्र अधिकारी आशुतोष सिंह ने अपने संबोधन में अनुभूति कार्यक्रम की थीम “हम हैं धरती के दूत” पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भविष्य की पीढ़ियों के लिए आवश्यक है।
कार्यक्रम के अंत में क्विज प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments