अखिल भारतीय नौजवान सभा एवं अखिल भारतीय छात्र सभा ने गणतंत्र दिवस मनाया
मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी
बिलासपुर।
अखिल भारतीय नौजवान सभा (एआईवाईएफ) एवं अखिल भारतीय छात्र सभा (एआईएसएफ) की ओर से शाखा बूटापारा, वार्ड क्रमांक 43, बिलासपुर में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। वक्ताओं ने संविधान की महत्ता, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से संविधान की रक्षा करने, सामाजिक समानता, शिक्षा और रोजगार के अधिकार के लिए संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय नौजवान सभा एवं अखिल भारतीय छात्र सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है और एक समतामूलक व न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम के अंत में देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों का सराहनीय योगदान रहा।


