
मूकनायक
छत्तीसगढ़
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी परिवर्तन जनकल्याण समिति के संस्थापक लवकुमार रामटेके अधिवक्ता छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रेस नोट में बताया कि भीमा कोरेगॉव की याद में महार जाति के योद्धाओं की याद में विगत 12 वर्षो से सांगली मेरेगॉव अं.चौकी में बौद्ध जनों के सहयोग से बौद्ध मेला एवं शौर्य दिवस का आयोजन किया जाता रहा है, इस वर्ष भीमा कोरेगॉव विजय के 208 वर्ष पूर्ण हो रहे है. वहीं मेला एवं शौर्य दिवस का यह 13 वॉ वर्ष है.
कार्यक्रम में समता सैनिक दल द्वारा मान वंदना के साथ बौद्ध धम्म दीक्षा समारोह, भदन्त सुमंगल महास्थवीर अकोला महाराष्ट्र के द्वारा होगा. चौकी सांगली मेरे गांव में डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर द्वारा निर्मित समता सैनिक दल शाखा छत्तीसगढ़ द्वारा शाहदत हुए सैनिकों को समता सैनिक दल के सैनिकों द्वारा मान वदना व सैनिक सलामी दी जावेगी. शहर,
जिला, प्रदेश सहित क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों का प्रत्यक्ष- अप्रत्यक्ष सहयोग मिलता रहा है. कार्यक्रम 1 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा और पूरा दिन चलेगा. स्वेच्छा धम्म दीक्षा लेने वाले धम्म अनुयायीयों को धम्म परिवर्तन प्रमाण प्रदान किया जावेगा.
परिवर्तन जन कल्याण समिति द्वारा पहली बार दीक्षा लेने वाले अनुयायीयों का धम्म परिवर्तन शासकीय रिकार्ड में दर्ज कराया जायेगा. प्रबुद्ध गणमान्य, सामाजिक गणों से अपील है कि वे धम्म लाभ प्राप्त करें.

