
मूकनायक राजस्थान बूंदी
संवाददाता विष्णु प्रसाद बैरवा
लाखेरी – सुखाडिया पार्क में आज बैरवा समाज की एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी बैरवा दिवस को लेकर विस्तृत चर्चा की गई । बैठक में समाज के वरिष्ठजन एवं युवा साथियों ने भाग लिया।बैठक के दौरान बैरवा दिवस को भव्य एवं समाजहित में मनाने की रूपरेखा तय की गई।साथ ही समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने, युवाओं को संगठित करने तथा सामाजिक एकता को मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक में यह संकल्प लिया गया कि बैरवा दिवस समाज की जागरूकता और विकास का माध्यम बनेगा ।इस मौके पर रामशंकर बड़ौदिया चौथमल, विनोद कुमार बैरवा , अमर सिंह बैरवा , विष्णु , ब्रजमोहन , राजेंद्र कुमार बैरवा , राहुल बैरवा, रामचरण बैरवा व छीतर लाल बैरवा आदि समाजबंधुओं उपस्थित रहे ।

