
मूकनायक /बिलासपुर
छत्तीसगढ़
बेटों ने अपनी माँ की याद में बच्चों की शिक्षा के लिए महामानव मल्टीपर्पस सोसायटी भिलाई द्वारा संचालित महामानव धम्मशाला को दान किये ।
टेबल-बेंच , शिक्षा को समर्पित एक हृदयस्पर्शी पहल में,आशीष नगर रिसाली भिलाई निवासी आयु.प्रकाश बाम्बेश्वर डाॅ.विकाश बाम्बेश्वर ने अपनी दिवंगत माताजी सुचित्रा बामबेश्वर की पुण्य स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से, बच्चों को पढ़ने में सुविधा हो 5 टेबल और बेंच दान किये हैं।
यह दान बच्चों को एक बेहतर और आरामदायक शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है दिवंगत सुचित्रा बामबेश्वर कि स्मृति में किए गए इस कार्य का उद्देश्य उन मूल्यों को आगे बढ़ाना है, जिन्हें उन्होंने जीवन भर महत्व दिया: शिक्षा और परोपकार को ।
आयु.प्रकाश बाम्बेश्वर ने इस अवसर पर भावुक होते हुए कहा, “मेरी माँ, हमेशा से ही शिक्षा के महत्व पर ज़ोर देती थीं। उनकी स्मृति में किया गया यह छोटा सा प्रयास, बच्चों को आरामदायक ढंग से बैठकर पढ़ने में मदद करेगा। मैं चाहता हूँ कि उनकी प्रेरणा इन बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाए।”
महामानव मल्टीपर्पस सोसायटी के अध्यक्ष आशीष चौहान ने इस प्रेरणादायक कार्य के लिए हृदय से साधुवाद किया, दिवंगत सुचित्रा बामबेश्वर जी को इससे बेहतर श्रद्धांजलि नहीं दी जा सकती। नए टेबल और कुर्सियों से हमारे बच्चों को अब पहले से कहीं अधिक सुविधाजनक माहौल मिलेगा, जिससे उनकी एकाग्रता और सीखने की क्षमता में वृद्धि होगी ।
इस अवसर पर महामानव मल्टीपर्पस सोसायटी के अध्यक्ष आशीष चौहान, संयोजक शैलेन्द्र भगत, प्रवीण वासनिक, नमेश्वरी सोनपिपरे, अविनाश गांवडे, कुमकुम सोनपिपरे, देवेंद्र बंसोड,सुरेश भीमटे, सिध्दार्थ तुरकर, इंदू उके, साधना डोंगरे, उपस्थित थे।

