मूकनायक जिला ब्यूरो चीफ रिडमल राम परमार
सांचौर 24 दिसम्बर 2025
जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला कलेक्टर बाड़मेर टीना डाबी को भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू के हाथों सम्मानित किए जाने पर अम्बेडकर सेवा समिति सांचौर की ओर से शॉल ओढ़ाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया गया।
समिति के महासचिव कानाराम पारीक ने बताया कि राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र में जल संरक्षण हेतु नवीन तकनीकों को अपनाते हुए किए गए उल्लेखनीय कार्यों के चलते यह सम्मान प्राप्त हुआ है, जो क्षेत्रवासियों के लिए गर्व की बात है।
उन्होंने बताया कि नवंबर 2025 में बाड़मेर जिले में एसआईआर कार्य को निर्धारित समय से पूर्व सफलतापूर्वक पूर्ण करवाने पर राजस्थान सरकार द्वारा भी जिला कलेक्टर को सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर नव पदस्थापित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य का भी गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अम्बेडकर सेवा समिति सांचौर के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

