Thursday, February 26, 2026
Homeकरौलीराजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कांचरौदा में बाल संसद गठन के निर्वाचन की...

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कांचरौदा में बाल संसद गठन के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न की गई

मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/करौली/ राजस्थान

करौली जिले के सपोटरा क्षेत्र में आज दिनांक 24.12.2025 को स्थानीय विद्यालय कांचरौदा में बाल संसद गठन के निर्वाचन की प्रक्रिया सम्पन्न की गई जिसमें 10 छात्र/छात्राओं उम्मीदवारों ने नामांकन किया गया सभी नामांकन वैध पाए गए प्रातः 11:30 से 12:30 तक मतदान प्रक्रिया की गई जिसमें 160 मतदाताओं में से 136 मतदाताओं ने भाग लिया मतदान प्रतिशत 85% रहा मतदान में 5 मत पत्र खारिज पाये गये मतगणना के उपरान्त शीतल मीना को प्रधानमंत्री अंजली योगी उपप्रधानमंत्री सोनम मीना शिक्षा मंत्रि काजल मीना को स्वच्छता मंत्री पूर्ति मीना को सांस्कृतिक मंत्री पद पर विजय घोषित किया गया| चुनाव प्रक्रिया स्थानीय विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेश कुमार मीना के निर्देशन में सम्पन्न हुई चुनाव प्रक्रिया में रामलखन जी पुष्पेंद्र जी प्रकाश जी कमलेश जी रामदास मीना उर्मिला सुशीला गौरव सुरेन्द्र महेंद्र राठौर का सहयोग रहा मतगणना प्रभारी श्री रवि कुमार बैरवा श्री निखिल अग्रवाल रोहित महावर आदि उपस्थित रहे

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments