Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थान‍‍‍‍‍‍यादव समाज16 गाँव चौखला बोरी की 10वीं तीन दिवसीय शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता...

‍‍‍‍‍‍यादव समाज16 गाँव चौखला बोरी की 10वीं तीन दिवसीय शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता और प्रतिभा सम्मान एवं स्नेह मिलन समारोह का भव्य शुभारम्भ

मूकनायक /रामलाल यादव

सिरोही) राजस्थान

समारोह का खेल मैदान बोरी में हुआ शुभारंभ । क्रिकेट के साथ कई मात्रशक्ति के खेलो के कार्यक्रम भी किए जाएगे ।इसका आयोजन सर्व फला पंच गांव झड़स-मड़कोला-बड़लिया
के द्वारा अंबेडकर युवाशक्ति परगना बोरी के संयोजन में किया जा रहा है । समारोह के मुख्य अतिथि प्रशासक कर्मा देवी ग्राम पंचायत बोरी रहे, अध्यक्षता कालूराम यादव बोरी (जिलाध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ कांग्रेस) ने की, विशिष्ट अतिथि समस्त पंच चौखला बोरी रहे ।

साथ ही यादव समाज चौखला बोरी के 16 गांवों के सभी पंचों, युवाशक्ति और मातृशक्ति के रुप में सैकड़ों की संख्या में समाजजन उपस्थित रहे,  अतिथियों ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की,

अतिथियों का शब्द सुमन द्वारा स्वागत मूकनायक संपादक राजस्थान  रामलाल यादव झड़स ने किया ।
आभार गटू मड़कोला ने व्यक्त किया, कार्यक्रम का संचालन खुशपाल चांद्रवाड़ा ने किया, इस अवसर पर आयोजक गांवों के सर्व फला पंच उपस्थित रहे, अतिथियों ने सभी खिलाडियों को पूर्ण खेल भावना के साथ एक सच्चे खिलाड़ी की तरह खेलने के लिए प्रेरित किया, साथ ही युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, क्रिकेट प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग ले रही है, उद्घाटन मैच आंजना और कोटड़ा के बीच खेला गया, जिसमें आंजना टीम विजेता रही,
आगामी तीन दिन तक क्रिकेट के मैचों का आयोजन किया जाएगा, अंतिम दिन नवनियुक्त कर्मचारी, बोर्ड परीक्षा 2025 में कक्षा 10वीं और 12वीं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण सैकड़ों प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा l

आयोजन मूकनायक संपादक राजस्थान :रामलाल यादव के निर्देशन मे झडस मडकोला बडलिया के सहयोग सहित पुर्ण समाज के सानिध्य मे तीन दिन चलेगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments