Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानमेघवाल समाज के कर्मचारियों ने मेघवाल युवा परिषद को भेंट किया प्रिंटर

मेघवाल समाज के कर्मचारियों ने मेघवाल युवा परिषद को भेंट किया प्रिंटर

सांचौर – सामाजिक कार्यों को सशक्त बनाने की दिशा में सांकड़ गांव के मेघवाल समाज के कर्मचारी बंधुओं द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। कर्मचारी बंधुओं की ओर से मेघवाल युवा परिषद एवं सामाजिक विकास संस्थान को एक नया प्रिंटर भेंट किया गया।

इस अवसर पर प्रकाश कुमार परमार ने कहा कि मेघवाल युवा परिषद द्वारा शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं संगठनात्मक मजबूती के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। परिषद को दिया गया यह प्रिंटर कार्यालयीन कार्यों, समाज से जुड़े दस्तावेजों तथा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि समाज के कर्मचारियों का यह सहयोग आपसी एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।

मेघवाल युवा परिषद एवं सामाजिक विकास संस्थान के पदाधिकारियों ने सभी कर्मचारी बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही संगठन मजबूत बनता है और भविष्य में भी इसी तरह के सहयोग से समाजहित के कार्य निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments