Thursday, February 26, 2026
Homeकरौलीमुस्लिम महासभा का जिला स्तरीय कार्यकर्ता मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

मुस्लिम महासभा का जिला स्तरीय कार्यकर्ता मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

मूकनायक, अजीम खान चिनायटा जिला ब्यूरो चीफ करौली राजस्थान

हिंडौन। मुस्लिम महासभा करौली द्वारा रविवार को हिंडौन सिटी में जिला स्तरीय कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संगठनात्मक मजबूती, आपसी समन्वय एवं आगामी गतिविधियों की रणनीति तय करने के उद्देश्य से आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी अजीम खान चिनायटा, प्रदेश सचिव जहीर खान तथा भरतपुर संभाग प्रभारी मोहम्मद रफीक बालघाट ने विशेष रूप से शिरकत की। समारोह का आयोजन मुस्लिम महासभा करौली के जिला अध्यक्ष इस्लाम मूंडरी एवं हिंडौन ब्लॉक अध्यक्ष नसीब मंडावरा के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने संगठन के उद्देश्यों, सामाजिक जिम्मेदारियों और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर अपने विचार रखे।
प्रदेश सचिव जहीर खान ने अपने संबोधन में कहा कि मुस्लिम महासभा समाज की आवाज़ बनकर शिक्षा, एकता और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। वहीं प्रदेश मीडिया प्रभारी अजीम खान चिनायटा ने संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया और कार्यकर्ताओं की भूमिका को अहम बताया।
संभाग प्रभारी मोहम्मद रफीक बालघाट ने आगामी 4–5 जनवरी को आयोजित होने वाले मुस्लिम महासभा के स्थापना दिवस एवं शपथ-ग्रहण समारोह की जानकारी देते हुए जिले से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नाजिम खान (जिला अध्यक्ष, भरतपुर), ईसुब हाडौली (जिला महामंत्री), हनीस कुतकपुर (जिला मीडिया प्रभारी), मोहम्मद रफीक ताज, बख्तियार (जिला सचिव), शकील अहमद (तहसील अध्यक्ष, श्री महावीर जी), अजरुद्दीन (जिला सचिव) सहित मुस्लिम महासभा के अनेक समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments