
मूकनायक राजस्थान बूंदी
संवाददाता विष्णु प्रसाद बैरवा
बूंदी – राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दौलतपुरा में दिनांक 08 दिसंबर 2025 को भामाशाह श्रीमती ममता सक्सेना द्वारा कक्षा 9 के विद्यार्थियों के लिए 56 गर्म जर्सियों का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य की अनुमानित लागत लगभग ₹20,000 बताई गई।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कृष्णा गुप्ता ने भामाशाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की सहायता विद्यार्थियों को सर्दी के मौसम में राहत प्रदान करती है एवं अध्ययन के प्रति उनका उत्साह बढ़ाती है।इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ सदस्य बनवारी लाल डूडी, दीपशिखा शर्मा, सीताराम गुर्जर, महेश मीणा, दौलतराम मीणा, गोपाल महावर, यादवेन्दु शर्मा, उमा शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, रामस्वरूप मीणा, संतोष कुमार एवं टिंकू मीणा उपस्थित रहे। इसके साथ ही विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) एवं विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति (एसडीएमसी) के सदस्य तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए शिक्षक अमर सिंह बैरवा ने बताया कि भामाशाह ममता सक्सेना द्वारा पूर्व में भी विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए ड्रेस व जर्सी वितरण किया जा चुका है। विद्यालय परिवार ने उनके इस निरंतर सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

