Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानबोधिसत्व बुद्ध विहार चांदखेड़ा में सामूहिक त्रिशरण पंचशील संगायन का आयोजन

बोधिसत्व बुद्ध विहार चांदखेड़ा में सामूहिक त्रिशरण पंचशील संगायन का आयोजन

मूकनायक/दिलीप कुमार
सिरोही(राजस्थान)

अहमदाबाद: रविवार, 28 दिसंबर को बोधिसत्व बुद्धविहार, चांदखेड़ा, अहमदाबाद में उपस्थित अनुयायियों द्वारा सामूहिक रूप से त्रिसरण–पंचशील का संगायन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जुगीलाल, महासचिव द्वारा किया गया। इस अवसर पर विजय सोमकुवर साहब ने “बुद्ध एंड हिज धम्म” ग्रंथ से एक महत्वपूर्ण पाठ का पठन किया। संबंधित विषय पर उदय सिंह (सेवानिवृत्त मुख्य महाप्रबंधक, ओएनजीसी) ने विस्तार से देशना दी तथा उपस्थित उपासकों के प्रश्नों का सारगर्भित उत्तर देकर उनका निराकरण किया। कार्यक्रम में डॉ. कल्पेश शाह ने वरिष्ठ नागरिकों की जीवनशैली एवं स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की, जिसे उपस्थित जनसमूह ने विशेष रुचि से सुना। सामाजिक एवं पारिवारिक प्रसन्नता के अवसर पर विजय सोमकुवर ने अपने पुत्र की सगाई के उपलक्ष्य में सभी उपासकों को मिठाई वितरित की। वहीं मलाया सिंह एवं के. पी. सिंह (ग्रेटर नोएडा) द्वारा उनके छोटे पुत्र के विवाह रिसेप्शन समारोह के अवसर पर भेजे गए लड्डुओं का वितरण भी बुद्धविहार में किया गया। सभी उपासकों ने संबंधित परिवारों को साधुवाद एवं मंगलकामनाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम के दौरान संजू सैंदाने ने आगामी 4 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी। उपस्थित उपासकों ने इस आयोजन हेतु यथाशक्ति आर्थिक दान भी प्रदान किया।अंत में धम्म पालन गाथा के पश्चात आज का कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments