Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीबूंदी में 15 लाख कैश, सोने-चांदी की चोरी का खुलासाः 3 बदमाश...

बूंदी में 15 लाख कैश, सोने-चांदी की चोरी का खुलासाः 3 बदमाश गिरफ्तार, जयपुर से किराए पर थार लेकर पहुंचे थे चोरी करने

मूकनायक/ राजस्थान बूंदी

संवाददाता – शैतान सिंह बैरवा

इन्द्रगढ़ – बूंदी की इंद्रगढ़ पुलिस ने एक व्यापारी के घर से 15 लाख रुपए नकद, 80 ग्राम सोने और आधा किलो चांदी की चोरी का खुलासा किया है। इस मामले में गाड़ी के ड्राइवर सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी रामलाल मीणा के नेतृत्व में इंद्रगढ़ पुलिस ने सोमवार रात इस नकबजनी की वारदात का पर्दाफाश किया।थाना प्रभारी ने बताया कि वार्ड 17 इंद्रगढ़ निवासी अशोक कुमार गर्ग ने 19 दिसंबर को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।गर्ग ने बताया कि वे परिवार के साथ कोटा गए थे। लौटने पर उन्होंने देखा कि मकान के ताले तोड़कर 15 लाख रुपए नकद, लगभग 80 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी चोरी कर ली गई थी।पुलिस ने पीड़ित परिवार से गहन पूछताछ की। जांच के दौरान कोटा जाने वाली गाड़ी के ड्राइवर मोंटी ढोली को संदिग्ध मानकर उससे पूछताछ की गई। उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच में पता चला कि वह पहले भी चोरी और नकबजनी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।पूछताछ में आरोपी मोंटी ने वारदात को स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसने जयपुर स्थित एक गैंग के अन्य सदस्यों को मकान की लोकेशन बताकर चोरी की योजना बनाई थी। वारदात में शामिल अन्य गैंग सदस्य अजय मीणा, दीपांशु मीणा, विकास, विशाल और वीर जयपुर से किराए पर थार गाड़ी लेकर शाम को घटनास्थल पर पहुंचे।आरोपियों ने मकान के पीछे खंडहर से व्यापारी के घर में प्रवेश किया और लगभग शाम 7 बजे घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद वे फरार हो गए। पुलिस टीम ने जयपुर और मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र में पीछा कर ड्राइवर मोंटी ढोली सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments