Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीबूंदी में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को कुचला, मौत: , 10 लाख...

बूंदी में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को कुचला, मौत: , 10 लाख की आर्थिक सहायता और फोरेस्टर को सस्पेंड करने पर बनी सहमति

मूकनायक/ राजस्थान / बूंदी

संवाददाता शैतान सिंह बैरवा

बूंदी – इंदरगढ़ इलाके में नवलपुरा से आगे चाणदा मार्ग पर सोमवार देर शाम एक अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से ग्रामीण और परिजन आक्रोशित हैं।उन्होंने शव लेने से इनकार कर दिया है और 25 लाख रुपए मुआवजे के साथ अवैध खनन के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रशासन व ग्रामीणों मे लंबी जद्दोजहद के बाद दस लाख रुपए की आर्थिक सहायता और फोरेस्टर को सस्पेंड करने पर सहमति बनी।जानकारी के अनुसार इंदरगढ़ के नवलपुरा से आगे अवैध बजरी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सामने से आ रहे बाइक सवार महेंद्रराज निवासी ढोबरली को टक्कर मारकर भाग गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर इंदरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इंदरगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मंगलवार सुबह घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल परिसर में जमा हो गए और हादसे के साथ-साथ इलाके में जारी अवैध खनन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करने लगे। ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए लाखेरी डीएसपी नरेंद्र नागर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश का प्रयास कर रहे हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध बजरी और पत्थर खनन करने वाले लोगों का इलाके में आतंक है। अवैध बजरी और पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दिन-रात तेज रफ्तार से गांवों के बीच से गुजरती हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीण अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई न होने से भी नाराज हैं। वे दोषी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की गिरफ्तारी के साथ-साथ अपनी अन्य मांगों को लेकर धरने पर अड़े हुए हैं।मौके पर इंदरगढ़ एसएचओ दिनेश शर्मा, रेंजर जितेंद्र शर्मा और केशोरायपाटन रेंजर विक्रम सिंह भी मौजूद हैं। अधिकारी फिलहाल ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण पहले अवैध खनन के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।अवैध बजरी के खिलाफ ठोस कार्रवाई करे: गुंजललोकसभा प्रत्याशी प्रह्लाद गुंजल ने कहा कि चंबल नदी से हो रहे अवैध बजरी खनन पर प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ठोस एक्शन लिया जाए। गुंजल के सामने ग्रामीण अवैध बजरी खनन को लेकर मुखर हो गए।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वन विभाग की चौकी के पास अवैध बजरी के बड़े-बड़े स्टॉक लगा रखे हैं। चंबल में अवैध खनन करके बड़ी-बड़ी खाइयां बना दी। ग्रामीणों ने खुले तौर पर आरोप लगाया कि अवैध बजरी से वाहन थाने व वन विभागगुंजल ने कहा कि अवैध खनन माफिया अब तक करोड़ों रुपए की बजरी का खनन कर चुके हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान केशोरायपाटन विधायक सीएल प्रेमी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष महावीर मीणा, एसडीएम ऋतुराज शर्मा मौजूद रहे।10 लाख आर्थिक सहायता पर बनी सहमति, फोरेस्टर निलंबितयुवक की मौत के मामले में प्रशासन व ग्रामीणों मे लंबी जद्दोजहद के बाद सहमति बनी है। मृतक के परिजनों को दस लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के साथ अवैध खनन में निशाने पर आए फोरेस्टर मनोज शर्मा को निलंबित करने के बाद ग्रामीण शव के पोस्टमॉर्टम करवाने पर राजी हुए। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने फोरेस्टर पर अवैध बजरी खनन को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments