Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीबूंदी में ग्रामीण छात्र संगठन का स्नेह मिलन समारोह संपन्न

बूंदी में ग्रामीण छात्र संगठन का स्नेह मिलन समारोह संपन्न

मूकनायक/प्रेम नारायण
बूंदी/ राजस्थान

ग्रामीण छात्र संगठन बूंदी का स्नेह मिलन समारोह श्री मत्स्य गार्डन मीना मंदिर के पास बाईपास रोड बूंदी में हुआ। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत मंच पर ग्रामीण छात्र संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय महेंद्र भाई मीणा की छाया-प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण के साथ की गई।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रवक्ता ब्रजमोहन मीणा (ऐबरा) द्वारा किया गया। संचालन के दौरान सभी अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया तथा संगठन की पहचान स्वरूप पीला दुपट्टा पहनाकर अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। मंच पर ग्रामीण छात्र संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य एवं वर्तमान पदाधिकारियों को मंचासीन किया गया।
इसके पश्चात वक्ताओं को क्रमशः आमंत्रित किया गया। सभी वक्ताओं ने अपने-अपने ओजस्वी भाषणों के माध्यम से संगठन की एकता, मजबूती एवं भावी दिशा पर अपने विचार व्यक्त किए।
पूर्व जिला अध्यक्ष हेमराज मीणा ने अपने विचारों से कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। वहीं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष भगवत मीणा, चेतराम मीणा तथा महासचिव प्रेमशंकर मीणा ने संगठन को एकजुट रखने एवं आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
वक्ताओं ने आने वाले समय में ग्रामीण छात्र संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, चुनौतियों का संगठित रूप से सामना करने तथा पंचायत राज चुनावों में संगठन की सक्रिय भूमिका पर भी विचार रखे। इस विषय पर हरिराम मीणा, अंकित सोहेल, रामसहाय मीणा, शांतिलाल मीणा, देवेश कलोसिया, चेतन शर्मा, महादेव मीणा सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए, जिसे संगठन में व्यापक चर्चा एवं सहमति का विषय माना गया।
सभी जिला अध्यक्षों एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्षों ने इस बात पर बल दिया कि विधानसभा क्षेत्रों में ग्रामीण छात्रों की बड़ी संख्या को संगठित कर एक मजबूत एवं प्रभावी संगठन के रूप में आगे बढ़ना समय की आवश्यकता है।
पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश मीणा एवं बी.एल. मीणा ने संगठन की एकता एवं सामूहिक नेतृत्व पर विशेष जोर दिया।
पूर्व छात्र संघ महासचिव राकेश राखा ने भी अपने ओजस्वी विचार रखे, जिनकी सभी ने सराहना की।
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुरेश मीणा एवं सोनु मीणा (हिंडोली महाविद्यालय) ने भी संगठन को और मजबूत करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
पूर्व उपाध्यक्ष प्रत्याशी मनीष बनवारी बेरवा एवं पूर्व छात्र संघ प्रत्याशी विकास मीणा व पन्नालाल मीणा ने संगठन की एकता और मजबूती की बात कही।
इस दौरान यह भी उल्लेख किया गया कि ग्रामीण छात्र संगठन को कार्य करते हुए 25 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, ऐसे में वर्ष 2026 में संगठन की सिल्वर जुबली मनाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से सहमति प्रदान की।
कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने वाले सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए मनोज मीणा (पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष) ने संगठन की भावी रूपरेखा पर विस्तृत विचार प्रस्तुत किए। सह-मंच संचालन में रामसिंह मीणा (अकतासा) का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंत में वर्तमान अध्यक्ष लोकेश मीणा ने दूर-दराज से पधारे सभी ग्रामीण छात्रों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु पूर्व प्रवक्ता ब्रजमोहन मीणा का विशेष धन्यवाद किया।
अंत में स्वर्गीय महेंद्र मीणा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments