Thursday, February 26, 2026
Homeभिंडबीमार पत्रकारों एवं परिजनों को मिली राहत : संचार प्रतिनिधि कल्याण कोष...

बीमार पत्रकारों एवं परिजनों को मिली राहत : संचार प्रतिनिधि कल्याण कोष से विनोद अर्गल को 40 हजार, अन्य पत्रकारों को भी सहायता मंजूर

मूकनायक/बुद्धप्रकाश बौद्ध/ जिला ब्यूरो चीफ

भिंड, 12 दिसम्बर । संचार प्रतिनिधि कल्याण कोष के तहत पत्रकारों और उनके परिजनों को बीमारी की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में IBC 24 के जिला संपादक विनोद कुमार अर्गल को उपचार हेतु 40 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। जन संपर्क संचालनालय द्वारा जारी आदेश में यह राशि मंजूर की गई है।

इससे पहले पत्रकार कमलेश परिहार को 1 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई थी। वहीं, पत्रकार रविरमन प्रजापति को भी राहत राशि प्राप्त हो चुकी है।

संचार प्रतिनिधि कल्याण कोष का उद्देश्य पत्रकारों एवं उनके आश्रितों को गंभीर बीमारी या आपातकालीन स्वास्थ्य स्थिति में आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है, ताकि उपचार में आने वाली कठिनाइयों को कम किया जा सके।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments