Thursday, February 26, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशपर्यटन नगरी डलहौज़ी को मिली एक नई डिजिटल पहचान “डलहौज़ी टेल्स” नामक...

पर्यटन नगरी डलहौज़ी को मिली एक नई डिजिटल पहचान “डलहौज़ी टेल्स” नामक डिजिटल स्वरूप का हुआ शुभारंभ |

जिला ब्यूरो चीफ अश्विनी साहिल |चलो चंबा 2025 “और ‘विज़न डलहौज़ी’ के अंतर्गत पर्यटन नगरी डलहौज़ी को एक नई डिजिटल पहचान देते हुए “डलहौज़ी टेल्स” नामक डिजिटल स्वरूप का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपायुक्त चंबा मुकेश रेप्सवाल द्वारा किया गया। इस अभिनव पहल के माध्यम से अब पर्यटक और स्थानीय लोग क्यूआर कोड स्कैन कर निशुल्क ऑडियो टूर के जरिए डलहौज़ी के इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और छिपे हुए पर्यटन स्थलों की रोचक कहानियों को जान सकेंगे।
इस सबंध में नॉट ऑन मैप के संस्थापक मनुज शर्मा ने बताया कि यह डिजिटल प्लेटफॉर्म बुकमाईएक्सपीरियंस डॉट कॉम और नॉटऑनमैप द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिसे जिला प्रशासन, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग, नगर परिषद डलहौज़ी तथा होटल फेडरेशन के सहयोग से तैयार किया गया है। क्यूआर कोड आधारित इस सुविधा से पर्यटक किसी भी प्रमुख स्थल पर पहुंचकर मोबाइल से तुरंत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उनका भ्रमण अनुभव और अधिक सरल व रोचक बन जाएगा।
इस अवसर पर उपायुक्त चंबा मुकेश रेप्सवाल ने इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल तकनीक के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा देने की यह पहल समय की आवश्यकता है और इससे डलहौज़ी जैसे ऐतिहासिक पर्यटन स्थल को नई पहचान मिलेगी।
इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, एसडीएम डल्हौजी- अनिल भारद्वाज, तहसीलदार रमेश चौहान ,नगर परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल, कनिष्ठ अभियंता संजीव शर्मा ,टी10 टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन जिला चंबा के अध्यक्ष मायूक चड्ढा, होटल एसोसिएशन के महासचिव हरप्रीत सिंह, शौर्य पुरी सहित बड़ी संख्या में कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments