Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपंचशील सेवा समिति की बैठक में अंबेडकर पार्कों के सीमांकन व विकास...

पंचशील सेवा समिति की बैठक में अंबेडकर पार्कों के सीमांकन व विकास पर हुई गंभीर चर्चा

मूकनायक/ दुर्गेंद्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/ उत्तर प्रदेश

बस्ती। दिनांक 23 दिसंबर 2025 को पंचशील सेवा समिति उत्तर प्रदेश जनपद बस्ती के ब्लॉक सल्टौवा गोपालपुर स्थित अमित मैरिज हाल में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया बैठक में सामाजिक न्याय, सरकारी भूमि संरक्षण, अंबेडकर पार्कों के विकास, कुप्रथाओं की समाप्ति तथा संगठन को मजबूत करने जैसे अहम विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

बैठक के मुख्य अतिथि बाबू हेमंत राव अध्यक्ष पंचशील सेवा समिति उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राजस्व अभिलेखों में दर्ज खसरा-खतौनी में अंकित अंबेडकर पार्कों व अंबेडकर उद्यानों का शीघ्र सीमांकन कराकर उनका समुचित विकास कराया जाना अत्यंत आवश्यक है उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर इन पार्कों की भूमि पर अवैध कब्जे हैं जिन्हें हटाकर सामाजिक उपयोग में लाया जाना चाहिए।

मुख्य अतिथि ने आगे कहा कि गांव-गांव पंचशील ध्वज स्थापित कर सामाजिक चेतना को जागृत किया जाएगा साथ ही उन्होंने अधिनियम 1961 के दुरुपयोग के माध्यम से जिन सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा किया गया है उन्हें पुनः सरकारी भूमि घोषित कराकर पात्र व्यक्तियों में वितरण कराने की मांग उठाई उन्होंने स्पष्ट कहा कि इससे गरीब और वंचित वर्ग को उनका अधिकार मिलेगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समाज में फैली कुप्रथाओं की समाप्ति के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा इसके अंतर्गत सामाजिक भेदभाव, अन्यायपूर्ण परंपराओं और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी वक्ताओं ने कहा कि किसी भी घटना को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा बल्कि घटनाओं का संज्ञान लेकर पीड़ितों को न्याय दिलाने और दोषियों को दंडित कराने के लिए संगठन सक्रिय भूमिका निभाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए गोपाल चंद्र मंडल अध्यक्ष बस्ती ने कहा कि पंचशील सेवा समिति का उद्देश्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। जिला अध्यक्ष पवन कुमार गौतम ने संगठन को गांव स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया।

एडवोकेट शैलेंद्र कुमार अंबेडकर ने कानूनी पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमि को सुरक्षित रखने के लिए कानूनी कार्रवाई आवश्यक है बैठक मे इंजीनियर नेबुलाल, मुंशीराम आजाद तथा विकास अंबेडकर ने भी अपने विचार रखते हुए सामाजिक एकता और संगठनात्मक मजबूती पर बल दिया। बैठक की अध्यक्षता रामसेवक गौतम ने की जबकि संचालन डॉ. अशोक कुमार द्वारा किया गया अध्यक्षीय संबोधन में रामसेवक गौतम ने कहा कि पंचशील सेवा समिति आने वाले समय में सामाजिक न्याय की लड़ाई को और तेज करेगी तथा हर स्तर पर अन्याय के खिलाफ खड़ी रहेगी।

अंत में बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ाने और समाज में समानता, न्याय व बंधुत्व स्थापित करने का संकल्प लिया बैठक शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments