Thursday, February 26, 2026
Homeहरियाणादिल्ली के पीतमपुरा में लायंस क्लब द्वारा बांटे गए नेत्रहीन, असहाय ,गरीब...

दिल्ली के पीतमपुरा में लायंस क्लब द्वारा बांटे गए नेत्रहीन, असहाय ,गरीब लोगों को बांटा गया जरूरत का सामान :

मूकनायक/ नीलम अंबेडकर
सोनीपत/ हरियाणा

25 दिसंबर 2025 में लायंस क्लब दिल्ली पीतमपुरा में एक महायज्ञ और महादान का आयोजन किया गया जिसमें आर्थिक स्थिति से कमजोर और अंधे लोगों को उनकी जरूरत के हिसाब से सामान दिया गया। यह कार्य अपने आप में बहुत ही सराहनीय है जिसे लायंस क्लब के 7 ,7 मेंबर्स की टीम बेखुदी भी तरीके से निभाती है। जिसमें रविंद्र ,इंदर, राजसिंह दिल्ली सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर विष्णु मितल , बीजेपी के जनरल सेक्रेटरी तिलक राम गुप्ता, विधायक तिलक राम बत्रा , Distt.Governor लायंस रमन गुप्ता, एमडी लाइंस क्लब, जे पी सिंह, इंटरनेशनल डायरेक्टर रितु गोयल, काउंसलर रोहिणी के साथ साथ कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। स्वर्गीय अनिल गोयल ने भी इस संस्था को बहुत ही सम्मान दिया और उसके कार्यभार को संभाला। यह बहुत ही दुख की बात है कि आज जो हमारे बीच नहीं है परंतु इस कार्य में उनकी धर्मपत्नी अनीता गोयल भी प्रोग्राम में शामिल हुई। स्वर्गीय अनिल गोयल ने ही इस संस्था की शुरुआत की थी। जो कि अपने आप में बहुत ही सराहनीय है उनकी कमी लायंस क्लब में हमेशा खलती रहेगी।

लायंस क्लब दिल्ली में पीतमपुरा कोहट में यह प्रोग्राम 25 दिसंबर 2025 को दिनांक वीरवार सुबह 10 बजे शुरू हुआ चीफ गेस्ट आए थे उनको सम्मानित करने की व्यवस्था और और नेत्रहीन लोगों को उनकी जरूरत के हिसाब से सामान देने की व्यवस्था को बहुत ही सही ढंग से निभाया गया। ऐसा कोई कार्य नहीं जो लायंस क्लब लोगों की सहायता ना करता हो। ब्लड डोनेशन और लोगों के इलाज से लेकर उनके शिक्षा तक यहां तक कि उनके घरेलू जरूरतों तक लायंस क्लब पूरी करता है।

लोगों को जरूरत के हिसाब से सामान देने से पहले एक रजिस्ट्रेशन किया जाता है जिसमें उनसे पूछा जाता है कि उन्हें किस चीज की ज्यादा जरूरत है और इसी हिसाब से उनका रजिस्ट्रेशन किया जाता है और बाद में उन्हें एक स्लिप दी जाती है इसके हिसाब से उन्हें सामान वितरित किया जाता है। रजिस्ट्रेशन होने के बाद भी इतनी संख्या में वहां पर लोग थे कि उनको बाद में पर्ची काट कर और उनके नाम लिखकर बाद में उनका सामान दिया गया। इस अवसर पर सैकड़ो लोगों को सामान वितरित करने का काम किया गया। जिसमें जरूरतमंद बच्चों को पेन ड्राइव, बैग और भी जरूरत की चीज दी गई। बाकी लोगों को कंबल, प्रैस, कुकर्स और न जाने कितना समान उन्हें दिया गया जो कि उन्हें के हिसाब से जरूरत मंद था।

इस तरह से हम देख रहे हैं की लायंस क्लब कैसे अपनी अहम भूमिका निभा रहा है हमारी सोसाइटी के अंदर लोगों की सहायता करने के साथ साथ उनको प्रोत्साहित करने काम भी हो रहा है। इसमें आनन्द जैन , रविंद्र इंदर राजसिंह, रितु गोयल जैसे कई लोगों ने अपना किरदार बेखुदी ढंग से निभाया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments