Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedदगोरी पावर प्लांट से निकाले गए मजदूरों की बहाली को लेकर छत्तीसगढ़िया...

दगोरी पावर प्लांट से निकाले गए मजदूरों की बहाली को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना करेगी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन-

बिलासपुर।बिल्हा ब्लॉक के दगोरी गांव में स्थित नोवा पावर प्लांट से बिना कारण निकाले गए मजदूरों को पुनः काम पर रखने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के सेनानियों और गांव के युवाओं के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किये जाने की सूचना दी गई। संगठन का कहना है कि मजदूरों को अचानक काम से निकालना न केवल अमानवीय है बल्कि श्रम कानूनों का खुला उल्लंघन भी है।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के जिला संयोजक अनिल कुमार पाली ने आज बैठक कर बताया कि लंबे समय से पावर प्लांट में कार्यरत मजदूरों को बिना पूर्व सूचना और बिना वैकल्पिक व्यवस्था के बाहर कर दिया गया, जिससे उनके परिवारों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। संगठन ने प्रबंधन से तत्काल मजदूरों को वापस काम पर रखने की मांग की है।

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला अध्यक्ष शैलू ठाकुर ने कहा कि धरना प्रदर्शन के माध्यम से जिला प्रशासन और श्रम विभाग का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया जाएगा। यदि मजदूरों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने स्पष्ट किया है कि वह मजदूरों के हक और सम्मान की लड़ाई सड़क से लेकर प्रशासनिक स्तर तक पूरी मजबूती से लड़ेगी, जिसके लिए गांव के लोगों के साथ मिल कर बहुत जल्द एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जायेगा, जिसमे प्रदेश भर से छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारी एकत्रित होंगे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments