Thursday, February 26, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशजंगल बचाने को आगे आई लाइफ फाउंडेशन समाज सेवी संस्था महिला मंडलों...

जंगल बचाने को आगे आई लाइफ फाउंडेशन समाज सेवी संस्था महिला मंडलों संग बैठक कर जंगल बचाने को लेकर हुई चर्चा |


देशराज मस्ताना ज़िला प्रभारी किनौर हिमाचल प्रदेश | हिमाचल प्रदेश में घटते वन क्षेत्र को लेकर समाज सेवी संस्था लाइफ फाउंडेशन आगे आई है | संस्था द्वारा इसी क्रम में वन वृत्त मुंदर के रोपनाल-मकडोग के गाँव मकडोग में महिला मंडल के बीच उपयोगी चर्चा कि गई । जिसमें बहुत ही गहनता से पौधे लगाने और उनको आग से बचाने के बारे में चर्चा हुई। और गांव के लोगों को अपने जंगल के प्रति संवेदनशीलता और रख रखाव के लिए जिम्मेदारी स्वयं ही लेने के लिए प्रेरित किया। ताकि हमारे भविष्य का वातावरण शुद्ध हो।
बैठक में लाइफ फाउंडेशन समाज सेवी संस्था के निदेशक
देशराज मस्ताना ने कहा कि अपने अपने गाँव में सभी महिला मंड़लों और युवक मंडलों के सदस्यों को आगे आने कि जरूरत है | उन्होंने कहा कि यह हमारी सामूहिक जिम्मेवारी है और हमारा कर्तव्य भी है | ताकि हमारी आगे आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ हवा व पीने का पानी उपलब्ध हो सके आज पुरे देश में ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर जल और जंगल बचाने को लेकर कई संस्थाएं आगे आ रही है | ताकि हमें जहरीली हवा का नुक्सान ना उठाना पड़े |
बैठक में महिला मंडल प्रधान चुली देवी ने कहा कि हम सभी महिलाएं अपने अपने क्षेत्र में इस मुहीम को संभालेंगी और ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने साथ इस अभियान में जोड़ेंगी
इस मौक़े पर बैठक में महिला मंडल प्रधान चुली देवी, सचिव शारदा देवी तथा महिला मंडल सदस्यों ने भाग लिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments