Thursday, February 26, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशडलहौजी में विंटर कार्निवाल 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलेगा |

डलहौजी में विंटर कार्निवाल 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलेगा |

स्थानीय कलाकर अनमोल कुमार और हरमन ने पेश किया मुसादा गायन जिला ब्यूरो चीफ अश्विनी साहिल चम्बा | पर्यटन नगरी डलहौजी में नए साल के उपलक्ष पर विंटर कार्निवाल आयोजन किया जा रहा है जो कि 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलेगा जिसमें स्थानीय और बाहर से आए हुए कलाकार भाग ले रहे हैं वही नन्हे कलाकार भी अपनी कला के जौहर दिखा रहे है।आज इस खूबसूरत कार्यक्रम को चार चांद लगाने के लिए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय कलाकार अनमोल कुमार और हरमन आयुष द्वारा गाये गए मूसादा गायन से हुई जिस ने लोगो को मन्त्र मुग्ध कर दिया उनके द्वारा गए गए ‘शिव कैलाशों के वासी, राजा तेरे गोरखया ने लुटिया पहाड़, लाल चिड़िये जैसे गानों से लोगो को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। लोगो का कहना है आज यहाँ नई पीढ़ी अपने कल्चर को भूलती जा रही है वहीं ऐसे कलाकार भी है जो अपनी संस्कृति को संभाल कर रखे हुए है। सरकार से यही अग्रह करते है कि ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए ताकि बाहर से आए हुए पर्यटको को हिमाचल की संस्कृति से रुबरु करवाया जा सके।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments