मूकनायक/ प्रेम नारायण
बूंदी/ राजस्थान
बूंदी ग्रामीण छात्र संगठन बूंदी की ओर से ग्रामीण छात्रों की एकता, भाईचारे एवं आपसी संवाद को सशक्त करने के उद्देश्य से पूर्व व वर्तमान छात्रों का स्नेह मिलन समारोह सोमवार प्रातः 10 बजे श्री मत्स्य गार्डन, मीणा मंदिर बायपास, बूंदी में होगा।
इस समारोह में ग्रामीण छात्र संगठन के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य, संगठन के पूर्व अध्यक्ष, वर्तमान अध्यक्ष एवं वह सभी पूर्व छात्र जो अब छात्र जीवन से निकल चुके हैं। अपनी सहभागिता निभाएंगे। कार्यक्रम को लेकर संगठन में उत्साह का माहौल है।
ग्रामीण छात्र संगठन बूंदी द्वारा पहली बार इस प्रकार के स्नेह मिलन समारोह की शुरुआत की जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण छात्रों के बीच एकता, भाईचारा, आपसी संवाद को मजबूत करना तथा नववर्ष के उपलक्ष्य में सकारात्मक विचारों का आदान-प्रदान करना है।
संगठन के पूर्व प्रवक्ता ब्रजमोहन मीणा ऐबरा ने बताया कि यह आयोजन न केवल पूर्व व वर्तमान छात्रों को एक मंच पर लाने का कार्य करेगा, बल्कि भविष्य में संगठन को ओर अधिक सशक्त बनाने में भी सहायक सिद्ध होगा।

