Thursday, February 26, 2026
Homeबालाघाटखोंगाटोला मोहगांव (ध.) में K25 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल आज - समापन...

खोंगाटोला मोहगांव (ध.) में K25 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल आज – समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी विधायक अनुभा मुंजारे

मूकनायक | सत्यशील गोंडाने

बालाघाट/ मध्य प्रदेश

जनपद पंचायत लालबर्रा के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहगांव (ध.) के ग्राम खोंगाटोला स्थित खेल मैदान में आयोजित K25 क्रिकेट टेनिस बॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच आज, 07 दिसंबर दिन रविवार को होने जा रहा है। इस रोमांचक मुकाबले के बाद समापन समारोह में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
​शीतकालीन सत्र के चलते गत दिनों से भोपाल प्रवास पर होने के कारण विधायक श्रीमती मुंजारे क्षेत्र के कई कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाई थीं। विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने के उपरांत, अब वह सीधे बालाघाट विधानसभा क्षेत्र के इस महत्वपूर्ण खेल आयोजन में शामिल हो रही हैं।
​विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे आज दोपहर 03:00 बजे खोंगाटोला के खेल मैदान में चल रही इस क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच के समापन समारोह में भाग लेंगी। उनकी उपस्थिति से खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का उत्साहवर्धन होने की उम्मीद है।
​यह प्रतियोगिता ग्राम खोंगाटोला में गत दिवस से चल रही थी और आज फाइनल मैच के साथ इसका विधिवत समापन होगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments