Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानआज सांचौर में महंत गणेशनाथ महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित सेवानिवृति...

आज सांचौर में महंत गणेशनाथ महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित सेवानिवृति सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि होंगे मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग

मूकनायक ब्यूरो चीफ रिडमल राम परमार
सांचौर: परम श्रदेय महंत गणेशनाथ महाराज, मठाधीश सांचौर के पावन सानिध्य में आज उपखण्ड मुख्यालय सांचौर पर अजाक संगठन की ओर से द्वितीय जिला स्तरीय अनुसूचित जाति अधिकारी–कर्मचारी सेवानिवृति सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
अजाक जिला प्रवक्ता भूराराम चितारा ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि जोगेश्वर गर्ग, मुख्य सचेतक राजस्थान सरकार रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता देशलाराम परिहार, उपखण्ड अधिकारी चितलवाना (राजस्थान प्रशासनिक सेवा) करेंगे।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पदमाराम मेघवाल, पूर्व विधायक चौहटन; रमिला मेघवाल, जिलाध्यक्ष कांग्रेस एवं पूर्व प्रधान पंचायत समिति रानीवाड़ा; शंकरलाल मंसूरिया, वृत्ताधिकारी भीनमाल; नानजीराम गुलसर, अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी उदयपुर; भंवरलाल परमार, जिला शिक्षा अधिकारी जालोर; माधाराम चौहान, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग जोधपुर; बसन्त रॉयल, अजाक जोधपुर संभाग प्रभारी; अक्षय पंचाल, अधिशाषी अभियंता; जेठाराम वर्मा, अधिशाषी अभियंता जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग भीनमाल; सुभाषचंद्र, प्रबंधक सहकारिता विभाग; रमेश बोस, अध्यक्ष लॉर्ड बुद्धा कॉलेज तथा दिलीप गर्ग (डावल), वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
इस वर्ष आयोजित समारोह में पंचायत समिति बागोड़ा, रानीवाड़ा, चितलवाना, सरनाऊ एवं सांचौर क्षेत्र से अनुसूचित जाति वर्ग के उन राजकीय कार्मिकों को सम्मानित किया जाएगा, जो 01 जनवरी 2025 से 31 दिसम्बर 2025 की अवधि के दौरान राजकीय सेवा से सेवानिवृत हो रहे हैं।
गत वर्ष अजाक संगठन की ओर से 34 सेवानिवृत अधिकारी–कर्मचारियों को सम्मानित किया गया था, जबकि इस वर्ष 24 सेवानिवृत कार्मिकों को सम्मानित किया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments