Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedअलीम अंसारी को जन चेतना भारत पार्टी में जोन प्रभारी की जिम्मेदारी,...

अलीम अंसारी को जन चेतना भारत पार्टी में जोन प्रभारी की जिम्मेदारी, समर्थकों में उत्साह

मूकनायक/हसन अली

बिलासपुर। छत्तीसगढ़

जन चेतना भारत पार्टी ने संगठन विस्तार एवं जनसंपर्क अभियान को मजबूती प्रदान करने हेतु अलीम अंसारी को जोन क्रमांक.03 (वार्ड 21 से 30) के जोन प्रभारी के पद पर नियुक्त किया है।

सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका, संगठनात्मक क्षमता और सकारात्मक कार्यशैली को देखते हुए यह दायित्व सौंपा गया है। पार्टी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें क्षेत्रीय कार्यों एवं मुख्य जिम्मेदारियों का पालन करना प्रमुख होगा।

नियुक्ति की सूचना मिलते ही समर्थकों में उत्साह देखा गया। स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं व परिचितों ने अलीम अंसारी को बधाई देते हुए संगठन में एक नई ऊर्जा आने की बात कही।

संगठन ने विश्वास जताया है कि वे टीम निर्माण, जनसमस्याओं के समाधान और पार्टी के उद्देश्यों को जनता तक पहुँचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

पार्टी ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments