मूकनायक ब्यूरो चीफ रिडमल राम परमार
सांचौर – उपखण्ड मुख्यालय स्थित डॉ अम्बेडकर उद्यान में डॉ अम्बेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी कर्मचारी एसोसिएशन (अजाक) जिला शाखा सांचौर की ओर से द्वितीय जिला स्तरीय अनुसूचित जाति अधिकारी–कर्मचारी सेवानिवृति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अजाक के संयुक्त सचिव रूपाराम परमार ने बताया कि उपखण्ड मुख्यालय सांचौर पर आयोजित इस समारोह में परम श्रदेय महंत गणेशनाथ महाराज, जोगेश्वर गर्ग मुख्य सचेतक राजस्थान (मुख्य अतिथि), भूपेंद्र कुमार जिला कोषाधिकारी जालोर, सुभाष पंवार प्रबंधक सहकारिता, दानाराम चौधरी युवा भाजपा नेता, पूनमाराम सोलंकी रुपावटी खुर्द, भेराराम परमार अरणय, आईदानराम परमार, उप प्राचार्य (से.नि.) मांगीलाल गुलसर, पथुराम चौहान, उपखण्ड अधिकारी सांचौर विक्रम कुमार गवारिया, पार्षद सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों का सानिध्य रहा।
समारोह का शुभारंभ डॉ भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि जोगेश्वर गर्ग ने अपने संबोधन में डॉ अम्बेडकर के जीवन संघर्ष, विदेश से शिक्षा प्राप्त कर भारत लौटने पर झेली गई छुआछूत, उनके आदर्शों तथा लोकसभा चुनाव लड़ने से जुड़े प्रसंगों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ अम्बेडकर द्वारा रचित संविधान में वंचित वर्ग सहित सभी वर्गों के उत्थान, समता और विकास के प्रावधान किए गए हैं, जिनके कारण आज समाज में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देता है।
परम श्रदेय महंत गणेशनाथ महाराज ने शिक्षा और संस्कार पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा मानव को अंधकार से उजाले की ओर ले जाती है। उन्होंने विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने सहित शिक्षा के प्रति जागरूकता पर बल दिया।
अजाक की ओर से आयोजित इस द्वितीय जिला स्तरीय सेवानिवृति सम्मान समारोह में पंचायत समिति सांचौर, चितलवाना, सरनाऊ, बागोड़ा एवं रानीवाड़ा क्षेत्र से कुल 25 सेवानिवृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अतिथियों द्वारा साफा, माला, शॉल एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह को दानाराम चौधरी, भूपेंद्र कुमार, सुभाष पंवार, पथुराम चौहान एवं भेराराम परमार ने भी संबोधित किया। अजाक के जिलाध्यक्ष आसूलाल गोयल लाछड़ी ने उपस्थित सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए समारोह के समापन की घोषणा की। मंच संचालन पूंजाराम गोयल ने किया।

