
मूकनायक राजस्थान बूंदी
जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा
नैनवां – आज दिनांक 30.12.2025 को अखिल भारतीय बैरवा महासभा तहसील शाखा नैनवा द्वारा महर्षि बालीनाथ जयंती (बैरवा दिवस )व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि के. पाटन विधायक श्रीमान C .L प्रेमी जी रहे तथा अध्यक्षता प्रभुदयाल लालावत व राष्ट्रीय संरक्षक एवम् विशिष्ट अतिथि श्रीमान बजरंग लाल जी आर्य रहें । इस मौके पर बीजेपी जिला उपाध्यक्ष पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष मनिंदर बैरवा , पूर्व जिला परिषद सदस्य टोंक , हरजी लाल जी बैरवा (राष्ट्रीय संगठन मंत्री ) कमल कुमार जी मरमीट प्राचार्य, लक्ष्मण बैरवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हिंडोली, लादू लाल जी बैरवा शिक्षक संघ अंबेडकर अध्यक्ष नगरफोर्ट, प्रेम शंकर बैरवा कांग्रेस SC प्रदेश महासचिव, मोहनलाल गोमे पंचायत समिति सदस्य , नाथू लाल निर्मल (सेवानिवृत प्राचार्य) , राजू लाल बैरवा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष, लक्ष्मण बैरवा देवपुरा , प्रभु लाल जरखोदा आदि उपस्थित रहे । इस अवसर पर बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं व 12वीं, बीए बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 80 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया तथा साथ में नव नियुक्त कर्मचारी खेल प्रतिभाओ व व्यवसाय में कार्य करने वाले व उत्कृष्ट कार्य करने वाले तथा महिला पदाधिकारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया इस अवसर पर अतिथियों ने बालीनाथ जी की जीवनी पर प्रकाश डाला गया तथा समाज सुधार , सामाजिक कुरीतियां दूर करने पर जोर दिया साथ में के. पाटन विधायक महोदय C L प्रेमी द्वारा शिक्षा पर जोर दिया गया एवम छात्रावास परिसर में नवनिर्मित कमरों के लिए 10 लाख की घोषणा कर के महासभा के पदाधिकारी के लिए अनुशंसा लेटर दिया गया। इस अवसर पर हीरालाल जी बैरवा (अध्यक्ष) सचिव गिरिराज बैरवा ,नाथूलाल कोषाध्यक्ष ,बजरंग लाल मोडसा ,बनवारी लाल अध्यापक , अंबालाल , मदन लाल , धारा सिंह अध्यापक ,सोहनलाल , राजाराम , गोवर्धन , सुरेश कांटे वाला मुकेश Vdo , सोजीलाल ,रमेश , अध्यापक प्रहलाद ,राम किशन ,पप्पू लाल अध्यापक , सौभाग्य अध्यापक , राजेंद्र बैरवा AAO , राम प्रकाश रामधन ,प्रहलाद महाराज , रामदेव महावीर , प्रभु लाल , मुकेश जोनवाल जनशीलाल , राजेश , राजाराम ठेकेदार ,सौभाग्य , मियाराम ठेकेदार सुवालाल , बामनगांव विजेंद्र रामस्वरूप राजाराम , कैलाश , लटूर ठेकेदार कोरमा साथ में उगनता बैरवा , ममता बैरवा, पार्वती बाई , आशा बाई , राम भरोसी लगभग 800 लोग मौजूद रहे । समाज के लोगों ने अपना अपना सहयोग दिया तथा दुर दराज से पधार कर समारोह को सफल बनाया और सामूहिक भोज किया ।कार्यक्रम का संचालन नाथूलाल बैरवा उगेन के द्वारा किया गया यह जानकारी महासभा के सचिव गिरिराज बैरवा के द्वारा दी गई ।

