
सक्ती।कलेक्टर, जिला सक्ती की अध्यक्षता में सहकारी समिति कर्मचारी संघ जिला सक्ती के कार्यकारी अध्यक्ष सोमनाथ चन्द्रा, उपाध्यक्ष कोमल चन्द्रा, उपाध्यक्ष रामप्रसाद चन्द्रा, संरक्षक सुशील राठौर, प्रवक्ता प्रभात जायसवाल, नरसिंह यादव एवं उपस्थित समस्त सहकारी समिति कर्मचारियों से हड़ताल स्थगित करने एवं शासन द्वारा जारी धान खरीदी नीति एवं निर्देशों के तहत धान खरीदी कार्य करने के संबंध में चर्चा किया गया।
चर्चा उपरांत उपस्थित सहकारी समिति कर्मचारी संघ जिला सक्ती के पदाधिकारियों एवं सदस्य कर्मचारियों द्वारा हड़ताल स्थगित कर शासन द्वारा जारी धान खरीदी नीति एवं निर्देशों के तहत धान खरीदी कार्य करने की सहमति प्रदान की गई तथा आज दिनांक 19.11.2025 को जिला सक्ती अंतर्गत समस्त संस्था प्रबंधक, विक्रेता एवं चौकीदार/भृत्य द्वारा हड़ताल स्थगन का पत्र सामूहिक रूप से कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
साथ ही यह स्वीकार किया गया कि कल दिनांक 20.11.2025 को सभी कर्मचारी अपने-अपने समितियों में उपस्थित होकर धान खरीदी का कार्य शासन द्वारा जारी नीति तथा निर्देशों के तहत निष्ठापूर्वक करेंगे।

