
मूकनायक/ अलीम अंसारी
बिलासपुर! सुन्नी हुसैनी मस्जिद कमेटी के ज़ेरे एहतमाम मस्जिद परिसर के बाहर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बिलासपुर के तालापारा तैबा चौक में किया गया, जिसमें सभी समाज के अनेक लोगों ने इस शिविर में आकर निशुल्क स्वास्थ्य जाँच लाभ प्राप्त किया।
इस शिविर में विशेष रूप से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ रवि महोबिया, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ किरण चंद्र पंकज, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ जिज्ञासा चंद्राकर, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ उज्ज्वला कराडे सहित एमडी मेडिसिन डॉ ब्रजेश कश्यप ने निस्वार्थ भाव से सेवा प्रदान की!
इस स्वास्थ्य शिविर आयोजन को सफल बनाने हेतु सुन्नी हुसैनी मस्जिद कमेटी के ओहदेदारान व मेंबर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें! इसमें मुख्य रूप से मस्जिद के पेश इमाम हाफिज़ सैय्यद ज़ाहिर आग़ा साहब, मस्जिद कमेटी के सदर जनाब अब्दुल क़ादिर, जनाब मोहम्मद दानिश अराफ़ात, जनाब वज़ीर अली व शाहरुख अली के साथ आग़ाज़ इंडिया फाउंडेशन के सरपरस्त जनाब खालिद खान जी ने अपनी खुशीशी खिदमत पेश की।

