मूकनायक/नरेश
जाटव
कैलादेवी/करौली/राजस्थान
कैलादेवी। गंगापुर सिटी के ग्राम सालौदा में फर्जी पट्टा बनवाने का मामला सामने आया जिसमें शेखर जाटव ने बताया कि जमींदार हुकम सिंह जाटव व जोगेंद्र जाटव ने अपने प्लॉट पर कई वर्षों से बाउंड्री करवा कर बंद करवा बना रखा है जिसका खसरा नंबर 188 है उसका पटृटा प्रार्थी के पास पहले से मौजूद है जो उनके पिताजी मोहरपाल जाटव जी के नाम है। उसमें गांव के हीरालाल, हेमराज, बाबूलाल और कुछ समाज कंटकों ने खसरा नंबर 188 का पट्टा अपने नाम बनाने बनवाने के लिए गंगापुर नगर पालिका में एप्रोज लगाकर अपने नाम फर्जी पट्टा बनवाने के लिए फाइल जमा कर रखी थी कुछ पैसे भी दे रखे थे। जब प्रार्थी को इस बारे में पता चला तो उन्होंने एसडीएम साहब गंगापुर सिटी को ज्ञापन देकर सूचना दी तब जाकर कार्रवाई रुकी नहीं तो गांव के समाज कंटक जबरदस्ती से जमीन पर कब्जा करने के लिए उतारू थे। प्रार्थी का प्रशासन से हाथ जोड़कर कहना है कि अगर इन समाज कंटकों के नाम हमारी जमीन का पट्टा बन गया तो इसका जिम्मेदार स्वयं प्रशासन होगा इसमें कुछ भी अनहोनी हो सकती है। इसका मामला कोर्ट में विचारधीन है एवं न्यायालय ने स्थगन आदेश भी जारी किया हुआ है।

