मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/करौली/राजस्थान
दलित अधिकार केंद्र के तीन सदस्यों द्वारा की गई जांच में गांव सुंदरपुर तहसील वजीरपुर वालों ने बताया की पिछले महीने 20 अक्टूबर 2025 की रात को 14 वर्षिय दलित नाबालिक बालिका के साथ अपहरण करके सामूहिक दुष्कर्म किया था। दलित अधिकार केंद्र के अधिकारियों ने इस मामले में जाकर पिडिता और गाँव बालो के ब्यान दर्ज किए।और घटना से संबंधित दस्तावेज देकर पीडितों ने बताया कि घाटना के 20 दिन बाद भी समुहिक दुष्कर्म मामले में जांच अधिकारी द्वारा अभी तक आरोपियों को गिरफ़्तार नहीं किया गया है। दलित अधिकार केंद्र ने इस मामले की तथ्यान्वेषी रिपोर्ट तैयार करके जिला प्रशासन आईजीपी,डीजीपी, एडीजीपी मुख्यमंत्री व मानवाधिकार आयोग राष्ट्रीय महिला आयोग, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को रिपोर्ट भेज कर अरोपियों को शीघ्र गिरफ़्तार करने के लिए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की जाएगी।

