Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानसंविधान दिवस -26 नवम्बर 2025 को बाबासाहब की स्टेच्यू का अनावरण यादव...

संविधान दिवस -26 नवम्बर 2025 को बाबासाहब की स्टेच्यू का अनावरण यादव समाज खान्दु परंगणा के कुण्डला ग्राम वासियो द्वारा भव्य आयोजन

मूकनायक/ राम लाल यादव
संपादक राजस्थान

राष्ट्रीय संविधान दिवस 26 नवम्बर 2025: इतिहास, महत्व और उत्सव … अंबेडकर की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में 26 नवंबर को आधिकारिक रूप से संविधान दिवस घोषित किया।

2015 से हुई इस दिन को मनाने की शुरुआत
पहले संविधान लागू होने के चलते 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में ही मनाया जाता था लेकिन सामाजिक न्याय मंत्रालय ने 19 नवंबर 2015 को इसे प्रतिवर्ष 26 नवंबर को भी मनाये जाने का फैसला किया। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य देश में लोगों को संविधान संवैधानिक मूल्यों की जानकारी देना है।

दोस्तों, भारत का संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह हमारे देश की पहचान, गरिमा और लोकतंत्र की नींव है।

26 नवंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने इस महान संविधान को अपनाया था, और 26 जनवरी 1950 को इसे पूरे देश में लागू किया गया।

हमारे संविधान में सभी नागरिकों को समानता का अधिकार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, धर्म की स्वतंत्रता, और न्याय पाने का अधिकार दिया गया है।

इस संविधान दिवस पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि —
हम संविधान का सम्मान करेंगे,
इसके नियमों का पालन करेंगे,
और एक अच्छे नागरिक बनकर देश की एकता, अखंडता और विकास में अपना योगदान देंगेl

26 नवम्बर के दिन हमारे देश का संविधान अपनाया गया था जो हमें देता है न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता का अधिकार.

आओ मिलकर प्रतिज्ञा लें – हम संविधान के आदशों पर चलेंगे, देश की एकता, अखंडता ओर भाईचारे को बनाए रखेंगे.

“हम भारतीय हैं, भारत हमारा है संविधान हमारी पहचान है.”

तारीख: 26 नवम्बर 2025

स्थान : गाँव कुण्डला यादव समाज ग्रामवासी बाँसवाडा

सभी ग्रामवासियों से निवेदन है कि इस संविधान दिवस ज्यादा से ज्यादा संख्या मे मेरे बड़े बुजुर्ग माता पिता और बहनों और मेरे युवा नोजवान शक्ति भाग लें ओर आयोजन को भव्य बनाए एवं जागरूक बने ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments