




मूकनायक/ कटंगी
( मुकेश वारके जबलपुर संभाग प्रभारी मध्य प्रदेश) एवं राहुल सिंगारे (ब्लॉक रिपोर्टर कटंगी) की रिपोर्ट –
कटंगी, (जिला बालाघाट)।ऐतिहासिक धम्म भूमि बौद्ध विहार, अर्जुननाला (कटंगी) में 27 नवंबर 2025, गुरुवार को संविधान दिवस समारोह अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। संविधान दिवस समारोह आयोजन समिति कटंगी के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में भारी संख्या में बौद्धजन, सामाजिक कार्यकर्ता और बहुजन समाज के प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
मुख्य कार्यक्रम एवं अतिथि-
शाम 5 बजे से शुरू हुए मंचीय कार्यक्रम में सुनील बोरसे (समन्वयक, बहुजन इंटरनेशनल समिट), हाजी शोएब (प्रदेश प्रभारी, मुकनायक) और सौम्य मेश्राम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता जगत मेश्राम ने की।मंच संचालन प्रफुल रंगारी ने किया।
रात्रि 10 बजे से विश्वविख्यात संगीतमय धम्म प्रबोधन का सत्र आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शंभू कुमार (अंतरराष्ट्रीय वक्ता, नेशनल दस्तक) उपस्थित थे।
शंभू कुमार का प्रभावशाली भाषण-
अपने ओजस्वी उद्बोधन में शंभू कुमार ने कहा कि “बहुजन समाज को एकजुट और संगठित होकर रहना चाहिए। किसी भी प्रकार के शोषण का मुकाबला मजबूत संगठन ही कर सकता है। बहुजन नेतृत्व को समाजहित के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध होकर कार्य करना चाहिए, ताकि समाज में व्याप्त विषमता और अन्याय का प्रभावी निराकरण हो सके।”
उनके वक्तव्य ने उपस्थित जनसमूह में जागरूकता और आत्मसम्मान की नई भावना का संचार किया।
आयोजन में भोजनदान की व्यवस्था –
शाम 7:30 से 9:30 बजे तक भव्य भोजनदान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सभी आगंतुकों ने सहभागिता की।
मंच में उपस्थित-
कार्यक्रम में के. आर. वासनिक (अध्यक्ष), उपाध्यक्ष अर्पित रंगारे व सोनू दरबड़े, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशवंत गनवीर, प्रफुल गेड़ाम और भीमेश भारती (नागपुर) सहित कई गणमान्य मंचासीन रहे।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप हुमनेकर और सुनील बंसोड़ ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।
मीडिया प्रभारी के रूप में अंशदान अशोक गजभीये ने अपना योगदान दिया।
समारोह को सफल बनाने में पंचशील महिला मंडल बौद्ध विहार अर्जुननाला, समता सैनिक दल कटंगी/तिरोड़ी, बालाघाट जिला बौद्ध संघ एवं तहसील बौद्ध संघ कटंगी ने समर्पित योगदान दिया।सैकड़ों सदस्यों ने आयोजन की तैयारी, व्यवस्था और संचालन में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।
सहयोगियों का योगदान-
संजय खोब्रागड़े, प्रदीप मंडाले, वानिश गेड़ाम, विनोद वासनिक, शैलेन्द्र खोब्रागड़े, संजय कोल्हे सहित अनेक सदस्यों ने विशेष सहयोग प्रदान किया। मूकनायक मध्य प्रदेश से मुकेश वारके(जबलपुर संभाग प्रभारी मूकनायक), राहुल सिंगारे (ब्लॉक रिपोर्टर कटंगी) कार्यक्रम में उपस्थिति रही है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, युवाओं और वरिष्ठ बौद्धजनों की सहभागिता से संविधान दिवस का यह आयोजन ऐतिहासिक और प्रेरणादायी बन गया।
समापन-
संविधान दिवस समारोह आयोजन समिति कटंगी की ओर से सभी अतिथियों, आगंतुकों और समाजबंधुओं का हृदयपूर्वक आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग और सहभागिता की अपेक्षा के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

