
भिलाई (छत्तीसगढ़)। संविधान दिवस 2025 के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ की इस्पात नगरी भिलाई स्थित बुद्ध भूमि परिसर, कोसानगर, नेहरू नगर में राज्य स्तरीय 36वां जयभीम मेला समारोह भव्य रूप से 25 और 26 नवम्बर को आयोजित किया जा रहा है।
यह आयोजन बौद्ध कल्याण समिति, कोसानगर भिलाई के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाएगा।
कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं
पहला दिवस – 25 नवम्बर (मंगलवार)
भिक्षु संघ द्वारा परित्राण पाठ और मेले का उद्घाटन
भिक्षु संघ द्वारा धम्मदेशना कार्यक्रम
बुद्ध–भीम गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की आकर्षक प्रस्तुतियां
दूसरा दिवस – 26 नवम्बर (बुधवार)
बुद्ध वंदना एवं संविधान रैली (बुद्ध भूमि परिसर से पावर हाउस चौक तक)
युवक-युवती परिचय सम्मेलन
धार्मिक व सामाजिक संगठनों का सम्मान समारोह
वक्ताओं का उद्बोधन एवं मार्गदर्शन
कव्वाली का शानदार मुकाबला
बच्चों द्वारा भगवान बुद्ध और डॉ. भीमराव आम्बेडकर पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
विशिष्ट अतिथिगण
विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
विजय बघेल, सांसद, दुर्ग
रिकेश सेन, विधायक, वैशाली नगर, भिलाई
महादेव कावरे, रायपुर संभाग
दिलीप वासनिका, विभागीय जांच आयुक्त, रायपुर
डॉ. रोहित पीसाल, बौद्ध विद्वान
के. एन. काण्डे, प्रबंध निदेशक, अपेक्स बैंक, छत्तीसगढ़
दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर-
कार्यक्रम के दौरान डॉ. उदय कुमार धाबर्डे (मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बर्न यूनिट, सेक्टर-1),
डॉ. डी. ओ. सिरसाट, डॉ. सोनिका बोधी और डॉ. भूषण भोईर द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी।
सांस्कृतिक एवं सामाजिक आकर्षण
छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य व गीतों की प्रस्तुति
बहुजन महापुरुषों के जीवन पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
26 नवम्बर की सुबह 8 बजे भालेकर परिवार द्वारा नाश्ते की व्यवस्था
समिति का संदेश-
आयोजन समिति ने बताया कि यह मेला पिछले 36 वर्षों से निरंतर रूप से आयोजित किया जा रहा है, जिसने संविधान दिवस को सामाजिक चेतना और एकता के पर्व के रूप में राष्ट्रीय पहचान दिलाई है।
समिति ने सभी नागरिकों से इस भव्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को एतिहासिक एवं प्रेरणादायी बनाने की अपील की है।
📞 संपर्क सूत्र
बौद्ध कल्याण समिति, कोसानगर, भिलाई
नरेन्द्र शेण्डे (अध्यक्ष): 📞 9926707098
ज्ञानचंद टेम्भुरकर (सचिव): 📞 9907476277
माया सुखदेवे (उपाध्यक्ष): 📞 6266018693
गौतम डोंगरे (सह-सचिव): 📞 9294756387
जयेन्द्र चीचखेड़े (कार्यकारिणी सदस्य): 📞 7828263770
धनश्याम गणवीर (मनोनित सदस्य): 📞 9424134598
अश्विनी कोल्हाटकर: 📞 7804063652
दान हेतु विवरण-
बौद्ध कल्याण समिति, कोसानगर, भिलाई
A/c No. 15560100004832
IFSC Code: UCBA0001556
Bank: यूको बैंक, नेहरू नगर, भिलाई
संविधान दिवस के इस अवसर पर एकत्र होकर जयभीम मेला समारोह को समाजिक एकता, समानता और बौद्ध धम्म के संदेश से ओत-प्रोत भव्य उत्सव बनाने के लिए समिति ने कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया है।

