Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedसंविधान दिवस: दमोह के बुद्ध विहार में गूंजा संवैधानिक संकल्प

संविधान दिवस: दमोह के बुद्ध विहार में गूंजा संवैधानिक संकल्प

दमोह (बालाघाट)। बौद्ध समाज डॉ. आम्बेडकर मंडल, दमोह द्वारा प्रज्ञा दीप बुद्ध विहार में संविधान दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय भावना और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पूज्य भंते जी ने दीप प्रज्वलित कर पूजा वंदना द्वारा किया गया।मुख्य अतिथि: जनपद सदस्य माननीय बिपत राठौर, जनपद पंचायत बिरसा ने समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। श्री राठौर ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान के मूलभूत सिद्धांतों और राष्ट्र निर्माण में डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर के अविस्मरणीय योगदान को रेखांकित किया।उपस्थित समुदाय ने देश की एकता, अखंडता और समरसता को बनाए रखने के लिए संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ करते हुए संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी पुनः प्रतिबद्धता व्यक्त की।मंडल के सदस्यों ने बताया कि इन समारोहों का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपने संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों से अवगत कराना है।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन एस.आर.उके, द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मण्डल के अध्यक्ष सुमरनलाल खोबरागड़े, संरक्षक तेजलाल उके, उपाध्यक्ष हरिशंकर भेलावे, कोषाध्यक्ष पाण्डूलाल रामटेके वरिष्ठ सदस्य सुख-चैन सत्यटेके सहित सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर समाज के उपासक उपासिकाए बड़ी तादाद में उपस्थित थे

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments